आखिरी एक महीने में कैसे करें NEET-PG 2025 की तैयारी? यहां देखें पूरा स्टडी प्लान

NEET PG 2025 की सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट, सही रणनीति और नियमित अभ्यास सबसे जरूरी हैं। आखिरी एक महीने में इस परीक्षा की तैयारी करने का पूरा स्टडी शेड्यूल यहां दिया गया है।

how to prepare for neet pg 2025
विज्ञापन

How to Prepare for NEET-PG 2025: MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर कोई मेडिकल स्टूडेंट स्पेशलाइजेशन यानी पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहता है, तो उसे NEET PG परीक्षा पास करना जरूरी होता है। यह परीक्षा भारत के सभी मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

नीट पीजी 2025 की तारीख और टाइमिंग
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 15 जून 2025 (रविवार) को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित (CBT) मोड में होगी।

Advertisment

एडमिट कार्ड और रिजल्ट की तारीख
नीट पीजी 2025 के एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किए जाएंगे और परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई 2025 तक आने की संभावना है।

कौन दे सकता है NEET-PG 2025?

NBEMS ने परीक्षा के लिए जरूरी पात्रता शर्तें तय की हैं:

विज्ञापन

– मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए।

– उम्मीदवार के पास MCI/NMC का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

विज्ञापन

– कम से कम 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए।

अगर कोई उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन

NEET PG 2025: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

कुल प्रश्न: 200 मल्टिपल चॉइस प्रश्न (MCQs)

विज्ञापन

समय: 3 घंटे 30 मिनट

मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

विज्ञापन

मार्किंग स्कीम: सही उत्तर पर +4 अंक, गलत उत्तर पर -1 अंक, अनुत्तरित प्रश्न पर कोई अंक नहीं

NEET PG 2025: नीट पीजी का सिलेबस

विज्ञापन

नीट पीजी का सिलेबस MBBS कोर्स के तीन मुख्य भागों पर आधारित होता है:

1. प्री-क्लिनिकल: एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री

विज्ञापन

2. पैरा-क्लिनिकल: फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन

3. क्लिनिकल: मेडिसिन, सर्जरी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ENT, ऑफ्थाल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, डर्मेटोलॉजी, साइकियाट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया

विज्ञापन

NEET PG 2025: तैयारी की रणनीति

टाइम मैनेजमेंट: रोजाना 8-10 घंटे की पढ़ाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

सब्जेक्ट-वाइज प्रेफरेंस: पहले हाई-वेटेज विषय जैसे मेडिसिन, सर्जरी, फार्माकोलॉजी पर फोकस करें। इसके बाद छोटे टॉपिक्स को पहले खत्म करें फिर लंबे टॉपिक्स पर जाएं।

डेली टाइमटेबल:

विज्ञापन

सुबह: प्री-क्लिनिकल (2 घंटे)

दोपहर: पैरा-क्लिनिकल (3 घंटे)

विज्ञापन

शाम: क्लिनिकल (3 घंटे)

रात: रिवीजन और MCQs (1-2 घंटे)

विज्ञापन

NEET PG 2025: सुझावित किताबें

– एनाटॉमी: Gray’s Anatomy, BD Chaurasia

विज्ञापन

– फिजियोलॉजी: Guyton and Hall

– बायोकेमिस्ट्री: Harper’s Biochemistry

विज्ञापन

– फार्माकोलॉजी: KD Tripathi

– पैथोलॉजी: Robbins and Cotran

विज्ञापन

– मेडिसिन: Harrison’s Principles of Internal Medicine

– सर्जरी: Bailey & Love

विज्ञापन

– रिवीजन के लिए: Prepladder, Marrow Notes

– ऑनलाइन प्लेटफॉर्म: Prepladder, Marrow, DAMS, Dr. Bhatia’s Classes

विज्ञापन

NEET PG 2025: मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस

– हफ्ते में 1-2 मॉक टेस्ट दें।

विज्ञापन

– हर मॉक टेस्ट के बाद गलतियों का एनालिसिस करें।

– रोजाना 50-100 MCQs हल करने की आदत डालें।

विज्ञापन

– 3.5 घंटे में 200 प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस करें।

NEET PG 2025: रिवीजन कैसे करें?

विज्ञापन

– शॉर्ट नोट्स और स्टिकी नोट्स बनाएं।

– कम से कम 2 बार सिलेबस रिवाइज करें।

विज्ञापन

– हाई-वेटेज टॉपिक्स को बार-बार पढ़ें।

– स्वस्थ जीवनशैली भी है जरूरी

विज्ञापन

– संतुलित आहार लें और रोजाना हल्का व्यायाम करें।

– 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।

विज्ञापन

– फेक न्यूज से बचें, सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी को मानें।

– निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए सिर्फ कन्फर्म आंसर ही दें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ