HBSE Supplementary Exam Results 2022: कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कितना रहा पास प्रतिशत
Edited By Niharika Gupta

HPBOSE Supplementary Result 2022
Edited By Niharika Gupta

HPBOSE Supplementary Result 2022
HBSE 10th, 12th Supplementary Exam Results 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा ने आज, 16 नवंबर को कक्षा 10, 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। माध्यमिक (10वीं) परीक्षा में पास प्रतिशत 46.52 प्रतिशत रहा, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) परीक्षा में पास प्रतिशत 60.14 प्रतिशत रहा।
अभी पढ़ें – UP Board Exam 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
बोर्ड ने 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल (HOS) की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। एचओएस 10वीं ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास प्रतिशत 53.17 प्रतिशत जबकि 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 43.06 प्रतिशत रहा।
बीएसईएच सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, 10वीं, 12वीं ओपन परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके 10 वीं, 12 वीं के परिणाम की जांच कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – NEET MDS 2023: NBE ने नीट एमडीएस परीक्षा की तारीख में किया बदलाव, जानें कब होंगे एग्जाम
बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए 8,559 उम्मीदवारों में से कुल 3,982 छात्र माध्यमिक परीक्षा में पास हुए। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 5,612 उम्मीदवारों में से 3,375 छात्रों ने परीक्षा पास की।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: