हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा 10वीं का रिजल्ट जारी, वेबसाइट न खुलने पर मोबाइल से इस तरह से कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
HBSE 10th Result 2023

HBSE 10th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं के परिणाम जारी किए। इस बार 65.43 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। इस बार कुल 65.43 रहा पास प्रतिशत एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 69.81 प्रतिशत छात्राएं तो 61.41 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।

HBSE 10th Result 2023 Direct Link 

जानें इस साल का क्या रहा पासिंग परसेंटेज

इस वर्ष, 2,96,329 से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 57.73 प्रतिशत और निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 75.65 प्रतिशत रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 67.35 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्रों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.28 प्रतिशत है।

फोन पर ऐसे कर सकेंगे चेक

  • अपने फ़ोन में Google Play store खोलें।
  • ‘बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा’ ऐप टाइप करें और डाउनलोड करें।
  • ऐप पर अपने नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ रजिस्टर करें।
  • ‘डाउनलोड परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

छात्र अंक ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट एकत्र करनी होगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी अपनी उत्तर पुस्तिका की रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें