HSSC CET admit card 2022: हरियाणा सीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें download
Author: Niharika Gupta
Nov 03, 2022 11:16 PM IST
---विज्ञापन---
Haryana CET admit card 2022: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी 2022 लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) 5 और 6 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 26000 (अस्थायी) रिक्तियों को भरना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक। परीक्षा शहर सूचना लिंक 1 नवंबर, 2022 को सक्रिय किया गया था।
---विज्ञापन---
HSSC CET admit card 2022 Direct Link to Download
HSSC CET admit card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- एचएसएससी की आधिकारिक साइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
---विज्ञापन---