GPAT Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट की लिंक रविवार सुबह एक्टिवेट कर दी गई है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं।
GPAT परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को सुरक्षा पिन के साथ अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। GPAT 2023 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम और व्यक्तिगत विवरण, प्राप्त अंक, प्रतिशत, कट-ऑफ और परिणाम की स्थिति का उल्लेख होगा।
22 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा
इस वर्ष जीपैट के लिए कुल 68,439 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 62,275 उम्मीदवार जीपैट परीक्षा में उपस्थित हुए। फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए GPAT 2023 22 मई को आयोजित की गई थी।परीक्षा की आंसर-की 1 जून को जारी की गई थी। उम्मीदवार 3 जून तक इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। वहीं अब फाइनल आंसर की के साथ इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
GPAT 2023 Result: जीपैट का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– GPAT की आधिकारिक वेबसाइट – gpat.nta.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर ‘GPAT 2023 स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक करें
– GPAT आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
– ‘साइन इन’ करें और फिर ‘परिणाम देखें’ पर क्लिक करें।
– GPAT 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
GPAT 2023 Result: जीपैट का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
GPAT 2023 पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में 116 शहरों के 221 केंद्रों में आयोजित किया गया था। पिछले साल, 26,277 पुरुष और 27,023 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 53,302 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 50,508 उम्मीदवार GPAT के लिए उपस्थित हुए थे।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
23 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines