गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

गोवा बोर्ड की तरफ से कल, 27 मार्च, 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए तरीके से अपना स्कोरकार्ड चेक सकते हैं.

goa board class 12th result 2025
विज्ञापन

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) कल, 27 मार्च, 2025 को शाम 5 बजे गोवा हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। गोवा HSSC परीक्षा 2025 10 फरवरी से 1 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की इस आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

परीक्षा में इतने छात्र हुए शामिल
इस साल आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल कोर्स में कुल 17,686 छात्र HSSC परीक्षा में शामिल हुए. इसमें 8462 लड़के और 9224 लड़कियां शामिल थीं।

Advertisment

ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, “HSSC पब्लिक परीक्षा मार्च 2025 का परिणाम 27/03/2025 को शाम 5.00 बजे गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पोरवोरिम गोवा के कॉन्फ्रेंस हॉल, दूसरी मंजिल में घोषित किया जाएगा।” परीक्षा राज्य भर के 20 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

स्कूल 29 मार्च, 2025 से स्कूल लॉगिन पोर्टल से कंसोलिडेटेड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसे service1.gbshse.in पर ऑथराइज स्कूल लॉगिन से डाउनलोड किया जा सकता है।

GBSHSE 12वीं रिजल्ट 2025: जानें कहां कर सकेंगे चेक?

विज्ञापन

छात्र अपने HSSC परीक्षा परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

— gbshse.in

विज्ञापन

— results.gbshsegoa.net

GBSHSE गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

विज्ञापन

स्टेप 1 – सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।

स्टेप 2 – अब यहां उस लिंक पर क्लिक करें जहां GBSHSE गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिखा है।

विज्ञापन

स्टेप 3 – इसके बाद जरूरी डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 4 – आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

विज्ञापन

स्टेप 5 – आप रिजल्ट की जांच करें और इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।

गोवा HSSC कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025: SMS के जरिए ऐसे करें चेक?

विज्ञापन

स्टेप 1: अपने फोन के मैसेजिंग ऐप पर जाएं।

स्टेप 2: मैसेज बॉडी में GOA12SEAT NUMBER टाइप करें।

विज्ञापन

स्टेप 3: इसके बाद मैसेज को इनमें से किसी भी नंबर 56263, 58888, या 5676750 पर भेजें।

स्टेप 4: बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आपको रिजल्ट भेजेगा।

विज्ञापन

गोवा HSSC रिजल्ट: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

पिछले साल, रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी किए गए थे। गोवा HSSC 2024 की परीक्षाएँ 28 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुई थीं। परीक्षा देने वाले 17511 छात्रों में से कुल 85% या 14884 उत्तीर्ण हुए। जबकि 4156 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से, 5194 कॉमर्स से, 5736 साइंस से और 2425 वोकेशनल स्ट्रीम से थे। लड़कों का पास प्रतिशत 81.59% और लड़कियों का 88.06% रहा। इसके अलावा, 2725 छात्रों को सुधार परीक्षा श्रेणी में रखा गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ