GATE Answer Key 2023: गेट 2023 की प्रोविशनल आंसर-की को चुनौती देने के लिए विंडो आज, 25 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। जिन लोगों के पास गेट 2023 के प्रोविशनल आंसर-की पर आपत्ति है, गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जमा कर सकते है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने अकाउंट्स से साइन इन करना होगा और आपत्ति दर्ज करनी होगी।
IIT कानपुर ने 21 फरवरी, 2023 को GATE उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवारों को 22 फरवरी, 2023 से अपनी आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। संस्थान ने 15 फरवरी, 2023 को परीक्षा की रिस्पांस शीट रिलीज की थी।
इस दिन जारी होंगे परिणाम
आपको बता दें कि गेट का परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के बाद अभ्यार्थी अपना स्कोरकार्ड 21 मार्च को डाउऩलोड कर सकेंगे। आईआईटी कानपुर ने यह परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की थी।
GATE Answer Key 2023: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा।
- अब, होमपेज पर गेट कैंडिडेट लॉगइन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अब आपके डैशबोर्ड पर, आपकी GATE उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और दस्तावेज़ देखें। गेट उत्तर कुंजी चुनौती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब प्रश्न का विवरण और चुनौती दिए गए उत्तर दर्ज करें।
- फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का एक प्रिंटआउट लें।
GATE 2023 तीन घंटे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है जिसमें 65 प्रश्न (MCQs, MSQs और NATs) होते हैं, जहाँ 10 प्रश्न सामान्य योग्यता से और 55 प्रश्न विषय के पेपर से होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों के साथ आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों की भर्ती के लिए PSUs द्वारा GATE 2023 के परिणाम पर भी विचार किया जाता है।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
20 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines