FMGE 2023 Exam: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के लिए आज से ओपन हुई करेक्शन विंडो, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
Edited By Niharika Gupta

FMGE June 2023
Edited By Niharika Gupta

FMGE June 2023
FMGE June 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, (NBEMS) आज 23 जून, 2023 को FMGE 2023 सुधार विंडो खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu के माध्यम से आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
सुधार विंडो आज, 23 जून को खुलेगी और 26 जून, 2023 को बंद हो जाएगी। वहीं, दोषपूर्ण/गलत इमेज को सुधारने के लिए फाइनल एडिट विंडो 7 जुलाई को खुलेगी और 10 जुलाई, 2023 को बंद हो जाएगी। किसी भी जानकारी/डाक्यूमेंट में सुधार करने के लिए आवेदन पत्र में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षण शहर के अलावा नीचे दिए गए चरणों का पालन करके किया जा सकता है।
फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया के खत्म होने के बाद एफएमजीई 2023 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एफएमजीई एडमिट कार्ड 25 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। वहीं एफएमजीई परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई को किया जाएगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.