JEE Apex Board Update: शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी देश भर में जेईई (मेन) के संचालन के लिए प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करेगी। जेईई एपेक्स बोर्ड आईआईटी, एनआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जिम्मेदार है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 के लिए जेईई (मेन) और जेईई (एडवांस्ड) दोनों परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए जेईई एपेक्स बोर्ड के फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।
शिक्षा मंत्रालय ने पिछली अधिसूचना में किया सुधार
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 4 अक्टूबर, 2023 को जारी पिछली अधिसूचना को सुधारा गया है। यह बदलाव परीक्षा के संचालन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की भूमिका निभाएंगी। एनटीए परीक्षा से पहले और बाद के कार्यों के लिए सभी आईटी (सॉफ्टवेयर) संबंधी समर्थन और बैक-एंड गतिविधियों का प्रबंधन करेगा, जिसमें आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना भी शामिल है और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और केंद्र से सहायता मांगेगा।
आईआईटी सिस्टम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जेएबी को एनटीए, आईआईटी से लिए गए पांच सदस्यों और संयुक्त शीर्ष बोर्ड द्वारा नामित भारतीय सांख्यिकी संस्थानों (आईएसआई) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। एनटीए पूरे देश में जेईई (मेन) के संचालन के लिए प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करेगा। आईआईटी सिस्टम का जेईई एपेक्स बोर्ड (जेएबी) जेईई (एडवांस्ड) के संचालन की जिम्मेदारी जारी रखेगा। जेएबी जेईई (मेन) से संबंधित नियमों और विनियमों को स्थापित करने के लिए अंतिम प्राधिकरण होगा और जेईई (एडवांस्ड) आयोजन संस्थान के साथ काम भी करेगा। वहीं, सचिवालय प्रशासन, वित्त, अदालती मामलों, आरटीआई इत्यादि के लिए जिम्मेदार होगा।
अधिसूचना में यह भी बताया गया कि जेईई (मेन) और जेईई (एडवांस्ड) में आईआईटी प्रणाली द्वारा स्थापित पारदर्शिता प्रक्रियाओं को अपनाया जाएगा। बोर्ड संरचना के पुनर्गठन से प्रवेश परीक्षाओं का सुचारू संचालन होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines