हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DU UG Admissions 2023: अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन

DU UG Admissions 2023: देश की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय 68 कॉलेजों में 78 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 198 बीए प्रोग्राम कंबीनेशन है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जिन भी छात्रों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसके लिए डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी के 70 कॉलेजों की 71000 सीटें भरी जानी है।

DU UG Admissions 2023: रजिस्ट्रेशन फीस

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस- 250 रुपये है। वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस- 100 रुपये है।

विज्ञापन

DU UG Admissions 2023: ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर यूजी एडमिशन पोर्टल की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– अब नए पेज पर सभी जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

– अब स्क्रीन पर मौजूद एप्लिकेशन फॉर्म को भरें।

विज्ञापन

– आवेदन शुल्क जमा करें।

– अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन

DU UG Admissions 2023: एडमिशन के लिए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola