DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 24 जुलाई, 2023 को डीयू यूजी प्रवेश 2023 CSAS फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी में क्वालीफाई किया है और लास्ट डेट तक या उससे पहले CSAS का पहला फेज पूरा कर लिया है, वे admission.uod.ac.in पर दूसरे फेज को पूरा कर सकते हैं।
डीयू अधिसूचना के अनुसार, नए उम्मीदवारों को 24 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करने की अनुमति है। इस विंडो के दौरान, जिन उम्मीदवारों ने पहला चरण पूरा कर लिया है, उन्हें दस्तावेज़ फिर से अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन किसी अन्य सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
29 जुलाई को जारी होगी ये लिस्ट
जारी शेड्यूल के मुताबिक, सुधार विंडो 20 जुलाई को बंद हो जाएगी। सिम्युलेटेड लिस्ट 29 जुलाई को जारी होगी और उसके बाद, उम्मीदवारों को 30 जुलाई को रात 11:59 बजे तक प्राथमिकताएं बदलने की अनुमति दी जाएगी।
पहली सीएसएएस मेरिट लिस्ट 1 अगस्त को जारी होगी और उम्मीदवारों को 4 अगस्त तक अलॉटेड सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 5 अगस्त तक प्रवेश का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 6 अगस्त (शाम 4:59 बजे) है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
डीयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
DU UG Admission 2023: ऐसे भर सकेंगे फॉर्म
- डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध डीयू यूजी एडमिशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एक बार हो जाने पर, प्रोग्राम और कॉलेजों के लिए फिलिंग करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
केवल अलॉटमेंट के पहले दौर में, सभी कॉलेजों में सभी कोर्सेज के लिए यूआर, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में 20 प्रतिशत अतिरिक्त अलॉट किया जाएगा और एससी एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन किया जा सकता है। हालांकि, उन कॉलेजों में, जहां पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के 5 प्रतिशत से कम निकासी हुई थी, यूआर/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त अलॉट किया जा सकता है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त अलॉट किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines