DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत यूजी प्रवेश का दूसरा फेज के रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई यानी आज बंद कर देगा। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें admission.uod.ac.in पर लॉग इन करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नोटिस में कहा गया है, “फेज-I और फेज-II सोमवार, 24 जुलाई, 2023 को शाम 4:59 बजे बंद हो जाएंगे और अभ्यर्थियों की तरफ से सबमिट की गईं प्राथमिकताएं गुरुवार, 27 जुलाई, 2023 को शाम 5:00 बजे ऑटो-लॉक हो जाएंगी।”
डीयू एडमिशन के लिए यहां चेक करें पूरा शेड्यूल
नए उम्मीदवारों को भी इस विंडो के दौरान सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करने की अनुमति है। चॉइस भरने विंडो 27 जुलाई शाम 5 बजे ऑटो लॉक हो जाएंगी। पहले दौर के लिए सिम्युलेटेड लिस्ट 29 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी और उसके बाद, उम्मीदवारों को 30 जुलाई को रात 11:59 बजे तक प्राथमिकताएं बदलने की अनुमति दी जाएगी।
इस दिन जारी होगी डीयू की पहली अलॉटमेंट लिस्ट
डीयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए पहली सीएसएएस अलॉटमेंट लिस्ट 1 अगस्त को जारी की जाएगी। जिसके बाद छात्रों को आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। वहीं उम्मीदवारों को 4 अगस्त तक अलॉटेड सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 5 अगस्त तक छात्रों के प्रवेश का वेरिफिकेशन और अप्रूव करेगा। पहले प्रवेश दौर के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 अगस्त (शाम 4:59 बजे) है। सेमेस्टर 1, 3, 5 और 7 के लिए स्नातक कार्यक्रमों का शैक्षणिक सत्र 16 अगस्त से शुरू होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से अब तक 2.95 लाख से अधिक छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्टर्ड 2,95,343 अभ्यर्थियों में से 2,28,288 ने सीएसएएस दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन पत्र जमा किया है, जबकि 67,055 ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines