DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम(CSAS) फेज 1, फेज 2 की समय सीमा 26 जुलाई, 2023 शाम 4:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक डीयू प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और/या जिन्होंने फेज1 पूरा कर लिया है लेकिन अभी तक अपनी प्राथमिकताएं नहीं भरी हैं, उन्हें 26 जुलाई तक ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी।
विश्वविद्यालय (DU) ने छात्रों को अपनी प्राथमिकताओं को नियमित रूप से सेव करने की सलाह दी क्योंकि सीएसएएस साइट 27 जुलाई, 2023 को शाम 5 बजे पहले से सेव गई परेफरेंस खुद-ब-खुद लॉक हो जाएंगी।
डीयू का जरूरी नोटिस
डीयू की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में लिखा है कि, ‘करेक्शन विंडो में, उम्मीदवार आवेदक द्वारा पहले से भुगतान किए गए रजिस्ट्रेशन फीस के बराबर या उससे कम के अनुसार केवल फ़ील्ड को एडिट या मॉडिफाई कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रोफाइल को अपडेट करें और अपने अपडेट डाक्यूमेंट्स और प्राथमिकताओं को फिर से अपलोड करें।’
इसके अलावा, उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान ईसीए और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरी कोटा के लिए आवेदन जमा नहीं कर पाएंगे। इन अतिरिक्त कोटे के लिए केवल उनके सर्टिफिकेट ही दोबारा अपलोड किए जा सकेंगे। सिम्युलेटेड रैंक और अलॉक्शन राउंड की घोषणा का कार्यक्रम वही रहेगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नोटिस के मुताबिक इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।
यहां चेक करें पूरा शेड्यूल
दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों के पास पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट के खिलाफ अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए 10 अगस्त की शाम 4:59 बजे तक का समय होगा। अपग्रेड करने की विंडो 11 अगस्त की शाम 5 बजे से 12 अगस्त की शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 अगस्त को शाम 5 बजे जारी होगी, और उम्मीदवारों के पास अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए 20 अगस्त तक का समय होगा, और अपग्रेडेशन विंडो 21 अगस्त से 22 अगस्त तक खुली रहेगी।
इसके बाद, तीसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजे जारी होगी और उम्मीदवारों के पास अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए 27 अगस्त तक का समय होगा।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines