Niharika Gupta
Read More
DU NCWEB PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) द्वारा गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड डीयू (DU NCWEB PG) प्रवेश 2022 की दूसरी लिस्ट 19 दिसंबर, 2022 को जारी करेगा। जो छात्राएं NCWEB के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहती हैं, वे डीयू की आधिकारिक साइट पर du.ac.in या admission.uod.ac.in पीजी प्रवेश के लिए दूसरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 20 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2022 तक दूसरी प्रवेश लिस्ट के खिलाफ आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय 20 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2022 तक दूसरी प्रवेश लिस्ट के खिलाफ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश को सत्यापित और अनुमोदित कर सकते हैं। अंतिम दूसरी प्रवेश लिस्ट के विरूद्ध शुल्क भुगतान की तिथि 22 दिसम्बर 2022 है।
और पढ़िए –CLAT 2023 Answer Key: क्लैट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, उमीदवार ऐसे दर्ज कराएं आपत्तियां
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से डीयू NCWEB के पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 24 दिसंबर को जारी की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।