Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
DU NCWEB Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के लिए पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश (PG) शेड्यूल जारी किया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ncweb.du.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं। DU PG NCWEB 2022 की पहली एडमिशन लिस्ट 12 दिसंबर को निकलेगी।
डीयू पहली प्रवेश लिस्ट 12 दिसंबर को जारी की जाएगी। छात्र 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 14 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एक बार आवेदन करने के बाद, वे अपने डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और प्रवेश मान्यता 13 दिसंबर से 15 दिसम्बर 202 को सुबह 10 बजे तक करवा सकते हैं। प्रथम लिस्ट का भुगतान 15 दिसम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक कर सकते हैं।
डीयू 17 दिसंबर को दूसरी प्रवेश लिस्ट घोषित करेगा। उम्मीदवार 19 दिसंबर की सुबह 10 बजे से 20 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वेरिफिकेशन प्रक्रिया और प्रवेश की मान्यता 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 21 दिसंबर की दोपहर 1 बजे तक होगी। पेमेंट विंडो 21 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
वहीं डीयू की तीसरी लिस्ट 23 दिसम्बर को वेबसाइट पर जारी की जायेगी। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से 26 दिसम्बर को रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।वेरिफिकेशन एवं पसंद की प्रक्रिया 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से 27 दिसंबर की दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी और पेमेंट विंडो 27 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
अधिक डिटेल्स देखने के लिए DU NCWEB admission schedule देंख सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने पीएचडी ऐडमिशन से जुड़ा नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में कहा है, जो उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और नेट/सीएसआईआर/जेआरएफ आदि पास कर चुके हैं। हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यादेश VI के अनुसार सीधे इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि रविवार, 11 दिसंबर, 2022 है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।