DU NCWEB Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने DU NCWEB प्रवेश 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड यूजी प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2022 तक है। जो उम्मीदवार NCWEB के तहत कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एक बार फिर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया गया था। फिर से अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दी गई थी। आवेदन प्रक्रिया 25 जून, 2022 को शुरू की गई थी।
यहां आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
DU NCWEB Admission 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।
- प्रवेश लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
- DU NCWEB लिंक दबाएं और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें, NCWEB के लिए डीयू के 26 कॉलेजों में स्टडी सेंटर बनाया गया है। जिसका दिल्ली का निवास प्रमाणपत्र है वह एनसीवेब में आवेदन कर सकता है। इसके तहत केवल छात्राओं का दाखिला लिया जाता है।
डीयू के इन 26 कॉलेजों में होंगे दाखिले
● महाराजा अग्रसेन
● विवेकानंद कॉलेज
● अंबेडकर कॉलेज
● लक्ष्मीबाई कॉलेज
● सत्यवती कॉलेज
● राजधानी कॉलेज
● श्यामा प्रसाद मुखर्जी
● कालिंदी कॉलेज
● भारती कॉलेज
● मैत्रेयी कॉलेज
● गार्गी कॉलेज
● अरबिंदो कॉलेज
● मोतीलाल नेहरू
● आर्यभट्ट कॉलेज
● रामानुजन कॉलेज
● पीजीडीएवी कॉलेज
● जानकी देवी
● भगिनी निवेदिता
● अदिति कॉलेज
● हंसराज कॉलेज
● मिरांडा हाउस
● जीजस एंड मेरी
● दीनदयाल उपाध्याय
● केशव महाविद्यालय
● गुरु गोविंद सिंह
● कॉलेज आफ वोकेशनल स्टडीज
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
16 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines