DU Merit List 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल यूनिवर्सिटी द्वारा पहली कट-ऑफ लिस्ट 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी। DU पहली सीट आवंटन सूची 2022 DU CSAS की आधिकारिक वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in या du.ac.in पर उपलब्ध होगी।
DU UG cut off 2022: Important Dates
DU merit list 2022 UG dates
डीयू की पहली मेरिट लिस्ट 2022 रिलीज की तारीख – 19 अक्टूबर
दूसरी डीयू मेरिट लिस्ट 2022 रिलीज की तारीख – 30 अक्टूबर
डीयू 2022 की तीसरी मेरिट लिस्ट- 10 नवंबर
DU first merit list 2022
– पहली CSAS सीट अलॉटमेंट की घोषणा डेट- 19 अक्टूबर
– आवंटित सीट को “स्वीकार” करने की डेट- 19 से 21 अक्टूबर
– ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफिकेशन और स्वीकार करने के लिए कॉलेज डेट- 19 से 22 अक्टूबर 2022
– अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की लास्ट डेट- 24 अक्टूबर 2022
उम्मीदवारों के लिए जरुरी नोटिस
डीयू पहली मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार के रैंक और उन्हें आवंटित सीटों का डिटेल शामिल होगा, जो उन कार्यक्रमों और कॉलेजों के आधार पर होगा, जिनके लिए उन्होंने आवेदन किया है। उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय में आवंटित सीट 19 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से 21 अक्टूबर शाम 4.59 बजे तक स्वीकार कर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करने में विफल रहता है, तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
एक बार किसी विशेष दौर में सीट आवंटित हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले सीट को ‘स्वीकार’ करना होगा। संबंधित कॉलेज फिर उम्मीदवार की योग्यता चेक करेगा और अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करेगा। कॉलेज द्वारा डीयू यूजी आवेदनों की स्वीकार के लिए विंडो 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी और 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी।
DU UG merit list 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
– डीयू सीएसएएस की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
– CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
– दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें, और ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
– उम्मीदवार पोर्टल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
– अब, पहली मेरिट सूची देखें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेजें।
CUET स्कोर के आधार पर जारी होगी मेरिट लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश 2022 सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के माध्यम से किया जाएगा। DU Merit List 2022 पूरी तरह से CUET में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines