DU BTech admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्सेज के लिए प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया है। बी.टेक कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जुलाई को समाप्त होगी।आवेदन सुधार प्रक्रिया 26 जुलाई से 28 जुलाई तक उपलब्ध होगी। प्राथमिकताएं 28 जुलाई तक ऑटो लॉक हो जाएंगी।
डीयू बीटेक प्रवेश का पूरा शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2 अगस्त को जारी की जाएगी। बता दें पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को अलॉटेड कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा और 3 से 9 अगस्त के बीच अपने एडमिशन की कन्फर्मेशन करनी होगी। अपग्रेड विकल्पों के लिए विंडो 11 से 12 अगस्त तक शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इसी तरह, दूसरा अलॉटमेंट का रिजल्ट 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अलॉटेड कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा और 16 से 19 अगस्त के बीच अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। फीस के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
मिडिल एंट्री और अपग्रेड एप्लीकेशन के लिए विंडो 21 से 22 अगस्त के बीच उपलब्ध होगी। इस तरह, विश्वविद्यालय तीन राउंड आयोजित करेगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय रिक्त सीटों की उपलब्धता, यदि कोई हो, के अधीन और अधिक राउंड की घोषणा कर सकता है। तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अगस्त को जारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines