DU UG Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए अंडर-ग्रेजुएट (UG) प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम शुरू की, जिसमें कुलपति ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र 1 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। इस साल, विश्वविद्यालय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दे रहा है। CUET के नतीजे 15 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज, 12 सितंबर को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2022 आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in से स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन शुल्क (DU CSAS Application fee)
- अनारक्षित/ओबीसी-एनसीएल/इडब्लूएस-2500 रुपये
- एससी/एसटी/दिव्यांग-100 रुपये
- ईसीए और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरी कोटा में आवेदन के लिए- 100 रुपये प्रति कोटा
इन तीन प्रोसेस से होंगे डीयू के एडमिशन
- पहले फेज में रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म सबमिट होगा।
- दूसरा फेज एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद शुरू होगा।
- इस फेज में कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपने सीयूईटी स्कोर अपलोड करने होंगे।
- जबकि तीसरा फेज काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का होगा।
- बता दें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस कई रांड में होगा।
CSAS 2022: आवेदन पत्र ऑनलाइन भरते समय उम्मीदवारों इन चीजों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विवरण, सामाजिक श्रेणी, जाति और लिंग जमा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। एक बार सबमिट किए गए इन विवरणों को बदला नहीं जा सकता है।
उम्मीदवारों को कक्षा 12 के अंक भरते समय उचित ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ये सीएसएएस के माध्यम से प्रवेश के लिए टाई ब्रेकिंग मानदंड का आधार होंगे।
अपलोड किए गए सभी प्रासंगिक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए।
उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे समय सीमा से पहले सीएसएएस 2022 रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करें।
इस तरह बनेगी मेरिट लिस्ट
- सीट अलॉटमेंट के लिए सीयूईटी में स्कोर, च्वॉइस और कोर्स प्रेफरेंस के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनेगी।
- मेरिट लिस्ट बनाते समय यदि दो या दो से अधिक छात्रों का सीयूईटी स्कोर समान होगा तो टाईब्रेकर के लिए 12वीं के स्कोर का इस्तेमाल किया जाएगा।
- इस मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र एडमिशन पोर्टल पर जाकर अलॉट किया हुआ कॉलेज और सीट चेक कर सकेंगे।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
- सीएसएएस पोर्टल में जाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं
- यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो Admission for undergraduate programme
- अब इस पेज पर जरूरी जानकारियां देकर रजिस्टर करें।
- अगले स्टेप में सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटोग्राफ, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
- अब वहां दिए ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
- अब एप्लीकेशन का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें।
लगभग 6,14,000 उम्मीदवारों ने एनटीए सीयूईटी के माध्यम से डीयू में प्रवेश को प्राथमिकता दी है। विश्वविद्यालय अपने 67 संबद्ध कॉलेजों के माध्यम से 79 यूजी कार्यक्रमों में 70,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दे रहा है। CSAS 2022 एप्लीकेशन विंडो 3 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
9 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines