DU Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बिना CUET के एडमिशन का सुनहरा मौका, जल्द ऐसे करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

JAC Delhi 2022 Counseling
Edited By Siddharth Sharma

JAC Delhi 2022 Counseling
DU COL Admissions 2022: देश की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की चाह रख रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग द्वारा पेश किए गए विभिन्न कोर्सेस के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जारी है।
इन कोर्सेस के लिए आवेदन कर रहे छात्रों के मन में ये सवाल था कि क्या इसके लिए भी सीयूईटी 2022 देना अनिवार्य है कि नहीं जिसका जवाब देते हुअ यूनिवर्सिटी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि छात्र बिना सीयूईटी 2022 दिए भी इन कोर्सेस में भाग ले सकते हैं।
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा 6 महीनें से लेकर 10 महीने तक के विभिन्न कोर्सेस आयोजित किए जाते हैं। इन कोर्सेस के लिए फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए जिन भी छात्रों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट col.du.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इन कोर्सस में भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2022 तक चलेगी।
DU COL Admissions 2022: इन कोर्सेस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट col.du.ac.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज से रजिस्ट्रेशन फार्म को डाउनलोड करें।
– अब मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे निर्धारित पते पर पोस्ट कर दें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: