DU B.Tech Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 5 जुलाई, 2023 को डीयू बी.टेक प्रवेश 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार बी.टेक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूओडी बी.टेक की आधिकारिक साइट engineering.uod.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इन कोर्स के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2023 है। इस तारीख को रात 12 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बी.टेक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। प्रत्येक बी.टेक कार्यक्रम में 120 सीटें हैं। आवंटन के लिए, विश्वविद्यालय कार्यक्रम की योग्यता, श्रेणी (UR/OBC-NCL/SC/ST/EWS), और सीटों की उपलब्धता के आधार पर उच्चतम संभव प्राथमिकता आवंटित करेगा।
जानें एडमिशन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
इन कोर्स में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पहली बार में 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उसके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषय होने चाहिए और इंग्लिश एक विषय के तौर पर जरूर होनी चाहिए। एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को जेईई मेन 2023 का एप्लीकेशन नंबर, एप्लीकेंट का नाम और डेट ऑफ बर्थ आदि भरना होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1500 रुपये शुल्क देना होगा। ये शुल्क यूआर/ओबीसी – एनसीएल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए है और 1200 रुपये शुल्क एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए है. ये तीनों प्रोग्राम फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आते हैं।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले DU की आधिकारिक वेबसाइट engineering.uod.ac.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर DU B.Tech Admission 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर खुद को रजिस्टर करें और अपने एकाउंट में लॉगिन करें।
- एक बार ये प्रोसेस पूरा होने पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अब फीस का पेमेंट करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इसी के साथ आपका एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा।
- इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines