DU UG Admissions 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट कल जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट डीयू की आधिकारिक वेबसाइट – du.ac.in पर उपलब्ध होगी। डीयू के पहले सेमेस्टर की क्लासेस 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
डीयू के उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट पब्लिक जारी नहीं की जाएगी, और उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय में अलॉटेड कॉलेज और कोर्सेज चेक करने के लिए अपने छात्र प्रोफ़ाइल में लॉग इन करना होगा। जबकि पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 1 अगस्त को घोषित की जाएगी, यहां देखें कि आगे की प्रोसेस
पहली कट-ऑफ के बाद क्या?
सीयूईटी यूजी की पहली कट-ऑफ जारी होने के बाद, छात्र अपने सीयूईटी यूजी स्कोर या पर्सेंटाइल के आधार पर मनपसंद कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। हर यूनिवर्सिटी कॉलेज वाइज और कोर्स वाइज अपना अलग-अलग कट-ऑफ जारी करेगी। अगर आप उस कट ऑफ में आते हैं तो आपको एडमिशन मिलेगा।
सभी कॉलेजों में सभी प्रोग्रामों के लिए केवल अलॉटमेंट के पहले दौर में यूआर, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में 20% और एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30% अतिरिक्त सीटों का आवंटन किया जा सकता है। हालांकि, जिन कॉलेजों में पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के 5% से कम निकासी हुई थी, उनमें यूआर/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 10% और एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 15% अतिरिक्त अलॉट किया जा सकता है।
अलॉटेड सीट/कोर्सेज को इस दिन तक करें स्वीकार
दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के पास अपनी अलॉटेड सीट स्वीकार करने के लिए 4 अगस्त तक का समय होगा, और पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट के खिलाफ अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए 6 अगस्त की शाम 4:59 बजे तक का समय होगा।
डीयू आगे के अलॉटमेंट दौर के लिए रिक्त सीटों की लिस्ट 7 अगस्त को जारी करेगा। इसके बाद, उम्मीदवारों के पास अपनी उच्च प्राथमिकताओं को फिर से ऑर्डर करने के लिए 7 से 8 अगस्त तक का समय होगा।
दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट इस दिन तक होगी जारी
डीयू सीएसएएस दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट 10 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी और उम्मीदवारों के पास अपने अलॉटेड कॉलेज को स्वीकार करने के लिए 13 अगस्त तक का समय होगा। दूसरी लिस्ट के भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए उन्हें 15 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।
तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट के बारे में
डीयू 17 अगस्त को खाली सीटों की लिस्ट जारी करेगा, जिसके बाद 22 अगस्त को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। उसके बाद, उम्मीदवारों के पास कॉलेज स्वीकार करने के लिए 24 अगस्त तक का समय होगा, और 26 अगस्त तक अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए होगा।
एडमिशन के समय इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड जैसे आधार, पैन, ड्राइवर लाइसेंस, वोटर आईडी
- यदि आवश्यक हो तो श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines