हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BTech में एडमिशन नहीं मिला? 12वीं PCM के बाद ये 3 करियर ऑप्शन भी बदल सकते हैं आपकी किस्मत, सैलरी भी मिलती है मोटी

Career Options After 12th PCM: क्या आप ने भी 12वीं में PCM लेकर BTech में एडमिशन के लिए ट्राई किया लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके. आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको 3 ऐसे कोर्स ऑप्शन बताएंगे, जिसमें आप अच्छा करियर बना सकते हैं.

विज्ञापन
12वीं PCM के बाद B.Tech के बिना कैसे करियर बनाएं. (Image: AI)

पढ़ाई के बाद हर स्टूडेंट की ख्वाहिश रहती है कि उसे भविष्य में ऐसा करियर ऑप्शन मिले, जिसमें वह खुश रहे, अच्छी कमाई कर सके और अपने परिवार को अच्छी जिंदगी दे सके. इसी सपनों के लेकर कई छात्र 12वीं में PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स लेते हैं और इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं. लेकिन JEE में मनचाहा कॉलेज या BTech सीट न मिलने के कारण छात्र अपना सपना अधूरा समझने लगते हैं और सोचने लगते हैं कि उनका करियर खत्म हो गया. लेकिन आपको ये जानकर खुश हो जाना चाहिए कि BTech के अलावा भी कई ऐसे करियर फील्ड है, जिसमें आपकी जरूरत है और आप वहां अच्छा नाम, पैसा कमा सकते हैं. इस स्टोरी हम आपको 12वीं में PCM लेने के बाद कौन-कौन सा क्षेत्र में करियर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPTET Result 2026 Update: जल्द जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट, upessc.up.gov.in पर कर सकेंगे चेक

BCA: कंप्यूटर और कोडिंग में रुचि है तो अच्छा विकल्प

अगर आपको कंप्यूटर, वेबसाइट, ऐप और प्रोग्रामिंग में दिलचस्पी है, तो BCA यानी बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एक अच्छा विकल्प हो सकता है, यह तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स है. इसके बाद छात्र सॉफ्टवेयर, वेब डेवलपमेंट, टेस्टिंग और आईटी सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं. सैलरी की बात करें तो, शुरुआती पैकेज 3 लाख से 7 लाख रुपये सालाना तक होता है, जो अनुभव के साथ 15 लाख रुपये से ऊपर भी चला जाता है.

विज्ञापन

बीएससी डेटा साइंस

डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का क्षेत्र आज तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगर आपकी मैथ्स और स्टेटिस्टिक्स पर अच्छी पकड़ है, तो इससे जुड़े ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते हैं. इन क्षेत्रों में डेटा एनालिसिस, एआई जैसी तकनीक सिखाई जाती हैं, जो आपकी जिंदगी बदल सकती है. नौकरी में आगे बढ़ने के लिए Python, SQL और डेटा से जुड़े टूल सीखना भी फायदेमंद हो सकता है. सैलरी की बात करें, तो इसमें फ्रेशर्स को आसानी से 5 लाख से 8 लाख रुपये तक का पैकेज मिल जाता है, जो एक्सपीरियंस के साथ 25 से 30 लाख तक भी पहुंच जाता है.

एविएशन और मर्चेंट नेवी

अगर आप ऑफिस की डेस्क जॉब से हटकर एक अलग करियर बनाना चाहते हैं, तो एविएशन और मर्चेंट नेवी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आप कमर्शियल पायलट बनना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी ट्रेंनिंग और लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी, उसके बाद अपना करियर इसमें बन सकता है. वहीं मर्चेंट नेवी की बात करें, तो इसमें प्रवेश करने के लिए डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस जैसे कोर्स करने पड़ते हैं और साथ ही मेडिकल प्रक्रिया में भी सफल होना पड़ता है. एविएशन की पढ़ाई थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन करियर बनने के बाद बहुत अच्छा रिटर्न मिलता है. मर्चेंट नेवी में शुरुआती पैकेज 6 लाख से 10 लाख रुपये सालाना और पायलट के तौर पर 15 लाख से 25 लाख रुपये सालाना तक आसानी से मिल जाता है, ये पैकेज अनुभव के साथ बढ़ता रहता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में कॉलेज और 18 में बने प्रोफेसर, कौन हैं नाथन थॉमस जिन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola