अक्सर देखा गया है कि हिंदी मीडियम बैकग्राउंड से आने वाले कई छात्रों को JEE, NEET और UPSC जैसी परीक्षाओं में भाषा से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पश्चिम बंगाल के कटवा की रहना वाली देवदत्त माझी ने भी ऐसी ही चुनौती का सामना किया। हालांकि, उन्होंने बंगाली मीडियम के स्कूल में पढ़ने के बावजूद JEE एडवांस्ड 2025 में टॉप किया है। उन्होंने फीमेल कैटेगरी में टॉप रैंक और ऑल ओवर इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है।
JEE Main में लाई थी 300/300
देवदत्त माझी ने JEE एडवांस्ड 2025 में 360 में से 312 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने JEE मेन 2025 परीक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और दोनों ही सेशन में भाग लिया था। उन्होंने JEE मेन के जनवरी सेशन में ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की थी। बाद में उन्होंने JEE मेन के दूसरे सेशन में 300 में से 300 अंक प्राप्त करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
स्कूल में भी थीं टॉप परफॉर्मर
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अदाशा ब्लॉक के जामबाद गांव से ताल्लुक रखने वाली देवदत्त अपने पूरे शैक्षणिक सफर में, यहां तक कि अपने स्कूली दिनों में भी लगातार टॉप परफॉर्मर रही हैं। उन्होंने कटवा के दुर्गादासी चौधरी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाई की है। उन्होंने 2023 की माध्यमिक परीक्षा में 700 में से 697 अंक हासिल किए, जो 99.57 प्रतिशत है, जिससे उन्हें पहला स्थान मिला।
अब IISc बैंगलुरु से पढ़ने का है सपना
उनके पिता जयंत माझी आसनसोल के बीबी कॉलेज में फीजिक्स के प्रोफेसर हैं और उनकी मां सेली देवी कटवा के दुर्गादासी चौधरानी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने अपने गांव जामबाद के एक स्कूल में कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई की। माता-पिता के ट्रांसफर के बाद परिवार कटवा चला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवदत्त IISC बैंगलुरु में Math की पढ़ाई करना चाहती हैं और बाद में ISRO में Astrophysics Research करना चाहती हैं।
इस साल टॉप 15 रैंक पुरुष उम्मीदवारों ने की हासिल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने JEE एडवांस 2025 के नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजों के अनुसार, टॉप 15 रैंक पुरुष उम्मीदवारों ने हासिल की हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इस साल 1,80,422 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 54,378 उम्मीदवार पास हुए हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines