DU Semester Exam: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट के लिए बहुत जरूरी खबर है। डीयू ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि डीयू के स्टूडेंट्स की सेमेस्टर परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख तीन नवंबर है। बता दें कि एलएलबी और एलएलएम के कोर्स के लिए पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म 13 नवंबर शाम 5:30 बजे तक भरे जाएंगे। इसके अलावा विधि के कोर्सों के लिए डीयू के परीक्षा विभाग ने सभी फैकल्टी-सेंटर को परीक्षा फॉर्म को चेक करने के लिए 14 नवंबर तक का समय दिया है।
डीयू में 13 दिसंबर से शुरू होंगे सेमेस्टर एग्जाम
इसके अलावा नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि नॉन कॉलिजिएट वूमंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के छात्राओं की भी परीक्षाएं दिसंबर-जनवरी में होंगी। इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 नवंबर नवबंर है। वहीं, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ( एसओसल) के एग्जाम भी दिसंबर में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए छात्र एसओसल की आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 से 12 दिसंबर के बीच होंगी।
ये भी पढ़िए: युवाओं के लिए नौकरी नहीं, मगर दिल्ली पुलिस के हर महीने 6 जवान ले रहे VRS? डिपार्टमेंट में 15 % पद खाली
डीयू में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई करने वाले स्टूटेंड की परीक्षाएं भी दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इनकी परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने परीक्षा फॉर्म भरते वक्त कोई गलती कर दी है तो अपने फैकल्टी, विभाग या कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, जिन कोर्स की कक्षाएं बाद में शुरू हुई हैं, उन स्टूडेंट की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएंगी।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines