Delhi School Admission 2024 Deadline Extended : अगर आप अपने बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय (DoE) ने दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ा दी। ऐसे में परिजन बिना देरी किए अपने बच्चों को दाखिला दिला दें। आइए जानते हैं कि शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के तहत कब तक स्कूलों में एडमिशन होंगे?
शिक्षा निदेशालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EVS) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 2024-25 सत्र के तहत 31 जुलाई तक नर्सरी, केजी और कक्षा एक में बच्चों को दाखिला मिलेगा। पहले अंतिम तिथि 31 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जुलाई दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Delhi Nursery Admissions 2023: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
प्राइवेट स्कूल के लिए आदेश जारी
इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को एक पत्र भी जारी किया है। इसके तहत परिजन अब 31 जुलाई तक अपने बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं, लेकिन यह आदेश सिर्फ प्राइवेट स्कूलों के लिए है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में यह आदेश लागू नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी फिर मिली, कमिश्नर को भेजी ईमेल, लिखा- जो करना करो, ब्लास्ट होगा
जानें सरकारी स्कूलों में कबतक होंगे एडमिशन
आपको बता दें कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहले चरण के तहत एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चली थी। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 15 जून के बीच चली थी। तीसरे चरण के तहत आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चल रही है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
16 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
19 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines