Daughter’s Day 2022 special story: बेटी घर की लक्ष्मी होती हैं, इनकी मासूम किलकारियों से घर रोशन होता है। इन्हीं बेटियों के सम्मान में हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे (Daughter’s Day) भी मनाया जाता है। हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी कई जगहों पर बेटियों को जन्म देना गलत माना जाता है।
रिश्तेदारों ने दिया ताना, लेकिन दंपति ने एक ना सुनी
देश में आज भी आपको कई परिवार ऐसे देखने को मिल जाएंगे, जहां बेटा होने पर खुशी-खुशी चारों तरफ मिठाई बांटी जाती है, वहीं बेटी होने पर उनका चेहरा मायूस हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां एक दंपति के घर लगातार बेटियां पैदा हो रही थीं, जिससे रिश्तेदारों में बेहद नाराजगी थी।
रिश्तेदारों ने तो यहां तक तक कह दिया था कि अगर अगली बार बेटी हो तो गिरा देना, लेकिन दंपती ने एक ना सुनी। धीरे-धीरे समय गुजरा और आज इन बेटियों ने वो मुकाबम हासिल किया है कि दुनिया इन पर गर्व कर रही है। इन पांच बेटियों ने अपनी मेहनत और जज़्बे से बड़ा कारनामा कर दिखाया और परिवार वालों और पड़ोसियों का मुंह बंद कर दिया।
https://twitter.com/arpitsagar18/status/1384958288077500420
5 बेटियों ने किया ये कारनामा, पिता का नाम हुआ रोशन
बरेली के रहने वाले चंद्रकांत सागर की 5 बेटियां हैं। बचपन से ही रिश्तेदार उन्हें बेटा ना होने कारण सम्मान नहीं दिया जाता था, जिसे देखकर उनकी बेटियों ने कुछ बड़ा करने की ठानी और पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई-लिखाई में जुट गईं। पिता ने भी उनकी पढ़ाई में कोई कसर ना छोड़ी और जब उनके परिणाम आने लगे तो सभी की आंखें झुक गईं।
दरअसल चंद्रसेन की 5 बेटियाें में से तीन ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। यूपीएससी पास करने के बाद इनमें दो बेटियों ने आईएएस और तीसरी बेटी ने आईआरएस जॉइन किया है। चंद्रसेन सागर की दो अन्य बेटियां इंजीनियर हैं।
ये हैं वो 5 बेटियां जिन्होंने पिता को दिलाया सम्मान
चंद्रसेन की सबसे बड़ी बेटी का नाम अर्जित सागर है इन्होंने मुंबई में कस्टम विभाग में जॉइंट कमिश्नर के पद पर जॉइन किया है। चंद्रसेन की दूसरी बेटी का नाम अर्पित है जिन्होंने 2015 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और अभी डीडीओ के पद पर कार्यरत हैं।
चंद्रसेन की तीसरी बेटी आकृति ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की है और अभी जल बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इनके अलावा चंद्रसेन की अन्य दो बेटियां अश्विनी और अंकिता इंजीनियर हैं। वे अभी मुंबई और नोएडा में रहती हैं। इन बेटियों ने यह साबित किया कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती हैं और अगर ठान लें तो वह कुछ भी कर सकती हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
20 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines