Daughter’s Day 2022: बेटियां कुदरत का दिया हुआ खूबसूरत तोहफ़ा होती है, जो हमारे घर-आंगन को खुशियों से भर देती है। इनकी मासूम किलकारियों से घर रोशन होता है। पैदा लेती हैं तो मां-बाप का घर रोशन करती हैं और दूसरे घर जाती हैं तो पति की जिंदगी में खुशियों के फूल बिखेर देती हैं।
बेटियों का महत्व हर किसी के जीवन में है। इन्हीं बेटियों को सम्मान देने के लिए हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। बेटी घर की लक्ष्मी होती है और उसके घर में कदम रखते ही हर काम पूरा हो जाता है और घर में खुशियां आ जाती है। इस दिन लोग बेटियों को सम्मान देते हैं और देश भर में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिसमें बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की भी जानकारी दी जाती है।
Daughter’s Day 2022: इतिहास
समाज में लड़के और लड़कियों के बीच की गहरी खाई को पाटने की पहल संयुक्त राष्ट्र ने की। लड़कियों के महत्व को समझते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 11 अक्टूबर 2012 को एक दिन बेटियों को समर्पित किया। संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का स्वागत दुनिया भर के देशों ने किया। इसके बाद से ही हर देश में बेटियों के लिए एक दिन समर्पित किया गया है। भारत में इसे हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है।
Daughter’s Day 2022: महत्व
बेटी दिवस का देश और दुनिया में बहुत महत्व है। पुरुष प्रधान समाज में आज भी लोगों को बेटियों की जगह बेटों की चाहत होती है। अभी भी लोगों की सोच है कि भले ही वह कितनी ऊंचाइयों को छू ले, लेकिन वह बेटों की बराबरी नहीं कर सकती है। देश में बहुत से ऐसे मामले देखने सुनने को हर रोज मिल जाते हैं। इसी मानसिकता को बदलने के लिए हर साल डॉटर्स डे मनाया जाता है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
8 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines