CUET UG 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने सीयूईटी यूजी आंसर-की 2023 आपत्ति विंडो तिथि बढ़ा दी है। आपत्ति विंडो आज, 29 जून को खुलेगी और 30 जून के बजाय 1 जुलाई, 2023 को बंद होगी। आधिकारिक सूचना cuet.samarth.ac.in पर देखी जा सकती है। एजेंसी रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र भी जारी करेगी। यह आज शाम तक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
आपत्ति दर्ज
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का वेरिफिकेशन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को एडिट किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। प्रविशनल आंसर-की के आधार पर, परिणाम जुलाई 2023 के मध्य तक तैयार और घोषित किया जाएगा।
आपत्तियां दर्ज करने के बाद एनटीए की तरफ से फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और इसी आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट र घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी के स्कोर के आधार पर देशभर कई सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे- जामिया, जेएनयू, डीयू, बीएचयू, एएमयू आदि में विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। इस डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज में भी अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों को भी 25 प्रतिशत का वेटेज नहीं मिलेगा।
आवेदन शुल्क
किसी भी चुनौती की प्रोसेसिंग फीस ₹200/- प्रति प्रश्न है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान 1 जुलाई, 2023 तक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की प्राप्ति के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से चुनौतियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
इस दिन तक जारी हो सकता है रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UGC के चेयरमैन के मुताबिक बताया जा रहा है कि CUET UG Result इस बार 15 जुलाई तक जारी होंगे। NTA और UGC प्रमुख की पूर्व घोषणाओं के अनुसार परीक्षा समाप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। हालांकि NTA द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक रिजल्ट की डेट की घोषणा नहीं की गई है।
परीक्षा 21 मई से 23 जून तक 9 चरणों में भारत के 387 शहरों और भारत के बाहर 24 शहरों में आयोजित हुई थी। जिसमें लगभग 14,90,000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines