CUET-UG 2025: 8 मई से 1 जून तक होगी परीक्षा, यहां देखें मार्किंग स्कीम

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 का आयोजन 8 मई से 1 जून तक किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र इस खबर में परीक्षा की मार्किंग स्कीम के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

cuet ug 2025
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे इस ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG 2025 की डेट शीट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “CUET UG 2025 Exam Schedule” के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां से आप डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आप भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Advertisment

यह परीक्षा देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और भागीदार विश्वविद्यालयों में 2025-26 सेशन के अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में ली जाएगी और इसमें कुल 37 विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषय और 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। उम्मीदवार अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं, जिसमें भाषाएं और जनरल टेस्ट शामिल हो सकते हैं।

CUET UG 2025: मार्किंग स्कीम
अब बात करें अंक देने के नियमों की तो प्रत्येक सही उत्तर पर +5 अंक, गलत उत्तर पर -1 अंक और अनउत्तरित प्रश्न पर 0 अंक दिए जाएंगे। हर प्रश्न का केवल एक सही उत्तर निर्धारित करने की पूरी कोशिश की जाएगी। अगर किसी प्रश्न में एक से ज्यादा सही विकल्प पाए जाते हैं, तो उन सभी छात्रों को +5 अंक दिए जाएंगे, जिन्होंने कोई भी सही विकल्प चुना हो। वहीं, अगर कोई प्रश्न गलत पाया गया या उसे परीक्षा से हटा दिया गया, तो उस प्रश्न के लिए भी सभी छात्रों को +5 अंक दिए जाएंगे, चाहे उन्होंने उस प्रश्न का उत्तर दिया हो या नहीं।

CUET UG 2025 की परीक्षा अगर एक से ज्यादा शिफ्ट्स में होती है, तो अलग-अलग शिफ्ट में शामिल उम्मीदवारों के रॉ मार्क्स (Raw Marks) को NTA स्कोर में बदला जाएगा, ताकि सभी का निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ