CUET UG 2025: 13-16 मई की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 13 से 16 मई तक होने वाली परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2025 Admit Card
विज्ञापन

CUET UG 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड (CUET-UG 2025 Admit Card) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह 13 से 16 मई की परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। बाकी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड तय समय में जारी किए जाएंगे। NTA ने 7 मई, 2025 को सिटी इंटिमेशनल स्लिप पहले ही जारी कर दी थी।

Advertisment

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है “13 मई 2025 से 16 मई 2025 तक निर्धारित CUET (UG) -2025 के एडमिट कार्ड आज (यानी 10 मई 2025) जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in (अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके) से डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।”

नोटिस में कहा गया है “बाकी परीक्षा दिनों के लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी किए जाएंगे। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के बारे में नियमित रूप से NTA की वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in देखें,”।

CUET UG 2025 Admit Card: सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

विज्ञापन

स्टेप 1: सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए, CUET UG 2025 Admit Card के लिए लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 3: अब आप अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4: अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आपका CUET UG एडमिट कार्ड 2025 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

स्टेप 5: आप इसे डाउनलोड करें और एग्जाम डे के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

एडमिट कार्ड की डिटेल में किसी भी तरह की कोई गलती पाए जाने पर, उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत NTA को रिपोर्ट करना चाहिए।

विज्ञापन

CUET UG 2025 कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक विषय में 50 अनिवार्य मल्टिपल चॉइस प्रश्न (MCQ) होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए पांच अंक मिलेंगे, जबकि नेगेटिव मार्क्स स्कीम के अनुसार प्रत्येक गलत आंसर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ