CUET UG 2023 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे, वे सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीयूईटी (UG) देश भर में किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUs) या अन्य प्रतिभागी संगठनों (राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों सहित) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को एकल खिड़की का अवसर प्रदान करेगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2023 तक है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
CUET UG 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
CUET UG 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और खाते में प्रवेश करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जानें आवेदन शुल्क
- 3 विषयों के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों की फीस 750/- रुपये, ओबीसी कैटेगरी की 700/- रुपये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी /थर्ड जेंडर कैटेगरी की 650/- रुपये और भारत के बाहर केंद्रों के लिए 3750/- रुपये है।
- 7 विषयों के लिए आवेदन करने के लिए, अनारक्षित कैटेगरी की फीस 1500/- रुपये, ओबीसी कैटेगरी की 1400/- रुपये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के लिए 1300/- और भारत के बाहर के केंद्रों के लिए 7500/- रुपये है।
- 10 विषयों के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी को 1750/-, OBC को 1650/-, SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर को 1550/- और भारत से बाहर के केंद्रों के लिए 11000/- की फीस जमा करनी होगी।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines