CUET UG 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) परिणाम जारी कर सकती है। रिजल्ट जारी होने के पहले (UGC) के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने सोमवार को ट्विटर के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित किया की, अगले कुछ दिनों तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2023) की “सही प्रोविशनल आंसर-की ” जारी करती रहेगी।
यूजीसी अध्यक्ष ने दी जरूरी जानकारी
उन्होंने कहा, हालांकि आंसर-की चुनौती विंडो समाप्त हो गई है, फिर भी उम्मीदवार बिना किसी शुल्क का भुगतान किए इन रिवाइज्ड आंसर-की पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकेंगे। हालांकि मुख्य चुनौती की अवधि समाप्त हो गई है, अगले कुछ दिनों के लिए, NTA हर रात सही प्रोविशनल आंसर-की पोस्ट करेगा, और उम्मीदवार अभी भी बदलाव एनटीए को भेज सकते हैं। इस फेज के दौरान उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार विवरण के लिए कृपया एनटीए की वेबसाइट पर जा सकते हैं”।
करीब 14 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
एनटीए ने 28 जून, 2023 को सीयूईटी यूजी आंसर की 2023 जारी की और थी। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां उठाने के लिए 1 जुलाई तक का समय दिया था। 21 मई से 23 जून तक CUET UG 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी। सीयूईटी यूजी टेस्ट 2023 के लिए लगभग 14,90,000 लोग उपस्थित हुए, जो इस वर्ष भागों में आयोजित किया गया था। केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश का आधार यह राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे पिछले साल शुरू किया गया था।
इस दिन आ सकता है सीयूईटी यूजी का रिजल्ट
एक बार सभी आवश्यक पेपरों के लिए संशोधित की जारी हो जाने और उम्मीदवारों से प्रतिक्रिया प्राप्त होने के बाद, एनटीए के विषय विशेषज्ञ इसकी समीक्षा करेंगे और तदनुसार फाइनल आंसर-की तैयार करेंगे। फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा । प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines