हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CUET 2026 में तकनीकी गड़बड़ी से परेशान छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, NTA का बड़ा ऐलान

CUET-UG 2026 परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का सामना करने वाले छात्रों को NTA ने राहत दी है. एजेंसी ने कहा है कि जिन कैंडिडेट्स की परीक्षा छूट गई, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा.

विज्ञापन
Credit: Social Media

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के दौरान सामने आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत दी है. एजेंसी ने घोषणा की है कि जिन कैंडिडेट्स की परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पूरी नहीं हो सकी, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. शुक्रवार को देश के कई एग्जाम सेंटर्स पर CUET-UG 2026 की परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ केंद्रों पर सर्वर और सिस्टम संबंधी दिक्कतों के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी. कई छात्रों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ अभ्यर्थी परीक्षा पूरी करने में सफल नहीं हो सके.

ये भी पढ़ें: NEET Leak Case: ‘असली जिम्मेदार की पहचान जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा हलफनामा

NTA ने क्या कहा?

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण छात्रों को हुई परेशानी को एजेंसी समझती है. एजेंसी ने साफ किया कि जिन उम्मीदवारों ने बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था और परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर पाए, उन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा. NTA के मुताबिक, ये समस्या परीक्षा संचालन से जुड़ी तकनीकी सेवाएं संभाल रही कंपनी TCS के सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण हुई. कंपनी ने बताया कि तकनीकी टीम ने समस्या की पहचान कर उसे जल्द ठीक कर दिया, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई.

विज्ञापन

NTA ने क्या कदम उठाए?

तकनीकी रुकावट की वजह से NTA ने दोपहर की एग्जाम शिफ्ट के समय में भी बदलाव किया. एजेंसी ने कहा कि सभी छात्रों को परीक्षा का पूरा समय दिया जाएगा ताकि किसी भी उम्मीदवार को नुकसान ना हो. प्रभावित केंद्रों पर परीक्षा की अवधि बढ़ाई गई और जरूरी व्यवस्थाएं की गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 5 प्रतिशत अभ्यर्थी इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुए हैं. कई छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रबंधन पर सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की. विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं. इस बीच NTA ने छात्रों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सहायता भी जारी की है ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके.

ये भी पढ़ें: 21 जून को NEET एग्जाम कराने के लिए कैसी है तैयारी‌? सेना-एयरफोर्स और PM मोदी भी निभाएंगे भूमिका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola