Niharika Gupta
Read More
CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 24 नवंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए ctet.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 25 नवंबर तक खुली रहेगी।
सीटीईटी दिसंबर रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर से शुरू हुआ। परीक्षा दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा।
CTET 2022 आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है जो एक पेपर (पेपर 1 या 2) के लिए उपस्थित होते हैं। दोनों पेपर लेने वालों के लिए शुल्क ₹1,200 है। एससी, एसटी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।