हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSIR UGC NET Answer Key 2023: सीएसआईआर नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन

CSIR UGC NET Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च(CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसका पीडीएफ एक क्लिक में देख सकते हैं।

6 से 8 जून के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून 2023 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

विज्ञापन

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर आंसर-की की लिंक पर क्लिक करें।

– अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगा।

विज्ञापन

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: आंसर-की की डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola