हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSIR UGC NET Admit Card 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन

CSIR UGC NET Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्मय से भी इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर और जम्नतिथि की जरुरत होगी।

CSIR UGC NET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

-आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
-फिर JOINT CSIR UGC NET December 2022/June 2023 Examination (Admit Card) पर क्लिक करें।
-इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
-अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

CSIR UGC NET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

6 से 8 जून के बीच होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola