CSIR UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 29 मई को सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चरर शिप परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया है। उम्मीदवार सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा 6 जून से 8 जून तक आयोजित की जाएगी।
CSIR NET Exam Date
CSIR NET परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 और सब्जेक्ट वाइज परीक्षा तिथियां राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई हैं। सीएसआईआर नेट परीक्षा 6 जून से 8 जून तक चलेगी। 6 जून को लाइफ साइंस, 7 जून को केमिकल साइंस और मैथमेटिकल साइंस, 8 जून तो फिजिकल सइंस और अर्थ साइंस दोनों विषयों की परीक्षा होगी।
NTA का जरूरी नोटिस
एनटीए ने कहा कि यह सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड नहीं है, यह केवल एग्जाम सिटी स्लिप सूचना है जहां सीएसआईआर परीक्षा होगी। परीक्षा की तारीख, परीक्षा स्थल और परीक्षा का समय सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2023 में जारी किया जाएगा। सीएसआईआर नेट 2023 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
सीएसआईआर नेट 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप डायरेक्ट लिंक
CSIR NET 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022/जून 2023 परीक्षा (सिटी इंटिमेशन)” पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आपकी सीएसआईआर नेट 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर जारी होगी।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
एग्जाम पैटर्न
सीएसआईआर नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी यह परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। सीएसआईआर 2023 परीक्षा का आयोजन हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines