CGBSE CG Board 12th Topper: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आज 10 मई को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं छात्रों का परीक्षा परिणाम 75.36 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 83.64 फीसदी है। 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ के अभिनव वीएचएस स्कूल पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने टॉप किया है। उसे 500 में से 491 (98.20 प्रतिशत) नंबर मिले हैं।
जानें क्या है उनका सपना
न्यूज़ 24 की खास बातचीत में विधि भोसले ने बताया कि वे एग्रीकल्चर विषय की छात्रा हैं। वह कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। विधि के पिता- बासुदेव भोसले ग्रामीण परिवेश में खेती- किसानी का काम करते हैं। इसके अतिरिक्त परिवार 4 भाई बहन का है, जिसमें विधि सबसे छोटी है।
विधि का कहना है कि उसने पूरे साल रोज पढ़ाई शुरू की है और उसे स्कूल शिक्षकों के साथ घर में भी पढ़ाई में बहुत सहायता मिली। विधि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन के साथ शिक्षकों को देते हुए बताया कि प्रतिदिन 7-8 घंटे की पढ़ाई किया करती थी।
छत्तीसगढ़ 12वीं के टॉपर्स
- रैंक 1 विधि भोसले 98.20
- रैंक 2 विवेक अग्रवाल 97.40
- रैंक 3 रितेश कुमार 96.80
- रैंक 4 न्यासा देवांगन 96.60
- रैंक 4 रेशम खत्री 96.60
- रैंक 4 संस्कार देवांगन सक्ती 96.60
- रैंक 5 दिव्या 96.40
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines