हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CMAT 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link से करें अप्लाई

विज्ञापन
Bihar B.Ed entrance test 2023

CMAT 2023 registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार सीएमएटी आवेदन पत्र 6 मार्च शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक cmat.nta.nic.in पर कर सकते हैं।

सीएमएटी का एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 7 से 9 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की होगी और निर्देश का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा।

CMAT 2023 registration link

विज्ञापन

CMAT 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • आधिकारिक वेबसाइट – cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट्स एक्टिविटी के तहत “Registration link for CMAT 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड।
  • सीएमएटी 2023 आवेदन पत्र भरें और जमा करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

सीएमएटी 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार परीक्षा वेबसाइट पर होस्ट किए गए सूचना बुलेटिन की जांच कर सकते हैं। सहायता के लिए, वे NTA से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

सीएमएटी परीक्षा 2023 की तारीख और एडमिट कार्ड की उपलब्धता की घोषणा बाद में एनटीए द्वारा की जाएगी। इस बीच, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola