हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CMAT 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद, किसी भी उम्र के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई, ये रहा प्रोसेस

विज्ञापन
CMAT 2023 registration

CMAT 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 6 मार्च को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज शाम 5 बजे तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है। सीएमएटी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in है।

इस डेट्स कर पाएंगे सुधार

सफल आवेदन करने वाले स्टूडेंट अगर फॉर्म में किसी तरह का सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए 7 मार्च से 9 मार्च तक के लिए विंडो एक्टिव की जाएगी. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें कि सीएमएटी 2023 के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा बाद में की जाएगी.

3 घंटे की होगी परीक्षा

CMAT 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा. परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी.

और पढ़िए – CBSE Board Exam 2023: 12वीं मैथ्स की परीक्षा कल, आखिरी समय में इन पेपर्स को जरूर करें हल

एमबीए में एडमिशन के लिए होता है ये एग्जाम

सीमैट का आयोजन एमबीए में एडमिशन के लिए किया जाता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट को किसी भी विषय में स्नातक पास होना चाहिए। स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार, जिनका परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित किया जाएगा, वे भी सीएमएटी-2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि किसी भी उम्र के अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीएमएटी 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार परीक्षा वेबसाइट पर होस्ट किए गए सूचना बुलेटिन में चेक कर सकते हैं। सहायता के लिए, वे NTA से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें