CMAT 2023 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए गए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
आपत्ति विंडो 14 मई, 2023 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार, जो उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न ₹ 200/- (दो सौ रुपये मात्र) के शुल्क का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान कल तक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
CMAT 2023 Answer Key: आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
-NTA CMAT की आधिकारिक साइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध सीएमएटी 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
– आंसर-की की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें।
– आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CMAT 2023 Answer Key: आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उत्तर सही पाए जाने पर उसी के अनुसार उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई कुंजी अंतिम होगी।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines