CISCE ICSE and ISC Result 2025: जारी हुए कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CISCE 10th-12th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CISCE ICSE-ISC Result 2025 OUT
विज्ञापन

CISCE ICSE and ISC Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से ICSE और ISC की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल छात्र CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट – cisce.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को उनकी यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

CISCE 10th-12th Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना अनिवार्य
CISCE की ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, ISC के छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक लाते हैं, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) देनी होगी। छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने मार्क्स और ग्रेड सुधार सकेंगे। ध्यान रहे कि ICSE (कक्षा 10वीं) के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प 2024 की बोर्ड परीक्षाओं से बंद कर दिया गया है।

Advertisment

CISCE ICSE-ISC Result 2025: कैसे देखें रिजल्ट सीआईएससीई कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?

स्टेप – 1: सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट – cisce.org पर जाएं।

स्टेप – 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें और ‘ICSE Board Result 2025’ या ‘ISC Board Result 2025’ को चुनें।

विज्ञापन

स्टेप – 3: अब यहां आप अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप – 4: अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

स्टेप – 5: आप अपने रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

CISCE 10th-12th Result 2025: इस साल कब हुआ था परीक्षा का आयोजन?
ICSE (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। जबकि ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक हुई थीं। दोनों परीक्षाएं भारत और विदेशों में CISCE से संबद्धित स्कूलों में सुचारू रूप से आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ