CHSE Odisha 12th Result 2023: काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने 31 मई को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में 84.93 फीसदी स्टूडेंट्स और ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 में 81.12 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
साइंस स्ट्रीम में कुल 39,573 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी, 24257 द्वितीय श्रेणी और 14852 तीसरी श्रेणी में पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 92950 लड़के- लड़कियां शामिल हुए थे, जिनमें से 78,938 पास हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 84.93 फीसदी दर्ज किया गया है।
वहीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियां 85.67 फीसदी और लड़के 84.28 प्रतिशत पास हुए हैं। नयागढ़ जिले ने साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक 96.41 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि गजपति जिले का पास प्रतिशत सबसे कम 61.55 फीसदी रहा।
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 81.12 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 83.87 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि लड़के कुल 79.52 फीसदी ही पास हुए हैं। वाणिज्य वर्ग में कुल 7410 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में, 4543 सेकेंड डिवीजन में और 7492 थर्ड डिवीजन में सफल हुए हैं।
इस वर्ष कुल 291 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है, जबकि 2 स्कूलों का परिणाम शून्य रहा। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे 8 जून को घोषित किए जाएंगे। नयागढ़ के छात्रों ने इस साल काॅमर्स स्ट्रीम में भी शानदार प्रदर्शन किया है. कुल 93.9 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
जानें कब मिलेगी मार्कशीट
ओडिशा कक्षा 12 के मार्कशीट 10 जून से डिजीलॉकर से अपने साइंस कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम मार्कशीट और प्रवासन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आर्ट्स रिजल्ट की तारीख
परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा प्लस टू आर्ट्स परिणाम 2023 की घोषणा 8 जून तक की जाएगी।
CHSE Odisha result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीएचएसई ओडिशा के परिणाम स्क्रीन पर जारी होंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
- परिणाम स्क्रीन पर जारी किया जाएगा।
बता दें इस बार ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा राज्यभर के कुल 1 हजार 145 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 3 लाख 50 हजा से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 12वीं आर्ट्स के छात्रों की संख्या 2 लाख 19 हजार 110 थी, जबकि साइंस स्ट्रीम के छात्रों की संख्या 91,379 और कॉमर्स के छात्रों की कुल संख्या 23 हजार 148 थी।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
36 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines