CBSE Single Girl Child Scholarship 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी सिंगल गर्ल जिन्होंने 2022 में सीबीएसई स्कूलों से कक्षा 10 पास की है और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं, वे स्कॉलरशिप के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – www.cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
बता दें रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2022 है। इसके साथ ही स्कूल एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन 21 अक्टूबर से 21 नवंबर 2022 तक किया जाएगा।
जानें स्कॉलरशिप की क्या है योग्यता?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए यह आवश्यक है कि छात्रा ने सीबीएसई से संबंध स्कूल से 10वीं और 12वीं परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही यह आवेदन के लिए यह आवश्यक है कि छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो और 10वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो। योग्यता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्कॉलरशिप के लिंक पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर लें।
सीबीएसई ने कहा कि, “इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। ध्यान दें कि स्कॉलरशिप को एक साल के लिए रिन्यू किया जाएगा।”
CBSE Scholarship 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर scholarships लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद Guidelines and Application Forms 2022/Apply Online लिंक पर क्लिक करें और गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के विंक का चुनाव करें।
- अब CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child of Class X for Renewal लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
- अंत में अपना फॉर्म जमा कर दें और उसके बाद SGCS-X आवेदन को वेरिफाई करेगा।
स्कॉलरशिप को एक वर्ष की अवधि के लिए अपडेट किया जाएगा, यानी कक्षा 11 के सफल समापन और छात्र ने कक्षा 11 में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और कक्षा 12 में प्रमोट किया है। कोई ऑफ़लाइन आवेदन / अनुरोध की हार्डकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines