CBSE 10th, 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी आधिकारिक परिणाम वेबसाइटों पर कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित करेगा। इसके अलावा सीबीएसई के नतीजे डिजिलॉकर और अन्य वेबसाइटों पर भी उपलब्ध रहेंगे। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके इसे चेक कर सकते हैं।
पिछले साल की तरह, सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के परिणाम एक ही दिन, कुछ घंटों के भीतर घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 14 फरवरी से शुरू हुई। कक्षा 10 की परीक्षा 21 मार्च को समाप्त हुई और कक्षा 12 की परीक्षा 5 अप्रैल तक चली।इस वर्ष 10वीं और 12वीं के कुल करीब 39 लाख (38,83,710) एलिजिबल छात्र थे, जिसमे 10वीं के 21 लाख से ज़्यादा (21,86,940 ) और 12वीं के करीब 17 लाख (16,96,770) छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठने के योग्य थे।
इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक
जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट?
नतीजों के लिए डेट और टाइम की घोषणा फिलहाल CBSE की तरफ आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं की गई है. लेकिन CBSE के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में नतीजे जारी हो जाएंगे. सीबीएसई की ओर से परीक्षा के नतीजे जारी करने को लेकर तारीखें अपनी आधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर हैंडल व अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए दी जाएगी.
और पढ़िए – मामला स्कूलों के नए एकेडमिक सेशन का, CBSE ने जारी किया सख्त सर्कुलर, जानें पूरी डिटेल
CBSE 10th, 12th Result 2023: इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresuts.nic.in पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines