CBSE Board Exam Date 2027 : अगर आप या आपके घर में कोई 10वीं या 12वीं का स्टूडेंट है, तो इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही होगा- अरे भाई, सीबीएसई की डेटशीट कब आएगी? सीबीएसई (CBSE) हर साल बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी करता है, जिसमें प्रैक्टिकल एग्जाम, मेन पेपर की तारीखें, टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस शामिल होती हैं. भले ही बोर्ड ने अभी तक 2027 की डेटशीट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों का पैटर्न देखकर इसका काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है. आइए पिछले 5 सालों के आंकड़ों के साथ समझते हैं कि इस बार डेटशीट कब तक आ सकती है.
पिछले 5 सालों में कब-कब जारी हुई CBSE की डेटशीट?
सीबीएसई का इतिहास देखें तो बोर्ड अमूमन साल के अंत यानी नवंबर या दिसंबर में डेटशीट जारी करता रहा है. लेकिन पिछले साल बोर्ड ने सबको चौंकाते हुए अक्टूबर में ही टाइमटेबल रिलीज कर दिया था.
साल 2026 की परीक्षा: डेटशीट 30 अक्टूबर 2025 को जारी हुई थी. 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चले थे.
साल 2025 की परीक्षा: टाइमटेबल 20 नवंबर 2024 को आया था और परीक्षाएं 15 फरवरी से अप्रैल के शुरुआत तक आयोजित की गई थीं.
‘छठी क्लास के स्टूडेंट्स को मिले छूट’, ‘थ्री लैग्वेज पॉलिसी’ पर CBSE को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
साल 2024 की परीक्षा: डेटशीट 12 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी और परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं.
साल 2023 की परीक्षा: टाइमटेबल 29 दिसंबर 2022 को जारी हुआ था और 15 फरवरी से एग्जाम शुरू हुए थे.
साल 2022 की परीक्षा (Term 1 & Term 2): इस साल कोरोना के कारण दो टर्म में एग्जाम हुए थे, जिसकी डेटशीट दिसंबर 2021 और मार्च 2022 में आई थी.
2027 में कब आ सकती है डेटशीट?
पिछले 5 सालों के आंकड़ों से एक बात तो साफ है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हर बार फरवरी के मध्य (15-17 फरवरी) से ही शुरू करता है. पिछले साल की तरह अगर इस बार भी बोर्ड ने जल्दी तैयारी की, तो आपकी CBSE Date Sheet 2027 अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर 2026 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है.
छात्रों के लिए काम की सलाह
सोशल मीडिया पर फर्जी डेटशीट बहुत जल्दी वायरल होती हैं, इसलिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर दिए गए शेड्यूल पर ही भरोसा करें. परीक्षा भले ही फरवरी में शुरू हो, लेकिन अपनी तैयारी जनवरी तक पूरी कर लें ताकि आखिरी समय में प्रेशर न बने.
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
19 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines