CBSE Board Exams 2027: अगर आपके घर में भी कोई बच्चा 10वीं या 12वीं कक्षा में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट (Tentative Date Sheet) जारी करने जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेटशीट कभी भी लाइव की जा सकती है. हालांकि, बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को सही दिशा देने के लिए आप अभी से संभावित तारीखों (Tentative Exam Schedule) के आधार पर अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं.
आइये 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की संभावित तारीखों के बारे में जानते हैं. हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने अब तक टेंटेटिव डेट्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उससे पहले आप यहां दिए गए तारीखों के आधार पर तैयारी शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : CBSE Date Sheet 2027 : क्या आ गई डेटशीट? जानिए
कक्षा 12वीं के लिए संभावित तारीखें (CBSE 12th Board Exam Date Sheet 2027)
CBSE Class 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर 7 अप्रैल 2027 तक चलने की उम्मीद है. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा.
मुख्य विषयों की संभावित तारीखें:
परीक्षा की तारीख (संभावित): विषय (Subject)
15 फरवरी 2027 : बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप
18 फरवरी 2027: फिजिकल एजुकेशन
20 फरवरी 2027: फिजिक्स (Physics)
24 फरवरी 2027: अकाउंटेंसी (Accountancy)
26 फरवरी 2027: भूगोल (Geography)
1 मार्च 2027: केमिस्ट्री (Chemistry)
11 मार्च 2027: गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स (Mathematics)
15 मार्च 2027: अंग्रेजी (English Elective / Core)
19 मार्च 2027: हिंदी (Hindi Elective / Core)
22 मार्च 2027: इकोनॉमिक्स (Economics)
25 मार्च 2027: पॉलिटिकल साइंस (Political Science)
26 मार्च 2027: कंप्यूटर साइंस / IT / IP
27 मार्च 2027: बायोलॉजी (Biology)
29 मार्च 2027: बिजनेस स्टडीज (Business Studies)
30 मार्च 2027: इतिहास (History)
2 अप्रैल 2027: सोशियोलॉजी (Sociology)
CBSE 10th Board Exam Date Sheet 2027 (Phase 1)कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर 10 मार्च 2027 तक आयोजित होने की संभावना है.
मुख्य विषयों की संभावित तारीखें:
परीक्षा की तारीख (संभावित): विषय (Subject)
15 फरवरी 2027: गणित (Mathematics Standard / Basic)
20 फरवरी 2027: अंग्रेजी (English)
25 फरवरी 2027: विज्ञान (Science)
27 फरवरी 2027: कंप्यूटर एप्लीकेशंस / AI / IT
2 मार्च 2027: हिंदी (Course A / B)
8 मार्च 2027: सामाजिक विज्ञान (Social Science)
बता दें कि सीबीएसई 10वीं के लिए Phase 2 (कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षाएं) 17 मई 2027 से 1 जून 2027 के बीच आयोजित की जा सकती हैं.
12वीं परीक्षा पैटर्न: कैसे पूछे जाएंगे सवाल?
सीबीएसई ने छात्रों की योग्यता और समझ को परखने के लिए सवाल पूछने के पैटर्न (Weightage) को इस प्रकार बांटा है:
50% योग्यता-आधारित सवाल (Competency-Focused Questions): इसमें केस-स्टडी आधारित प्रश्न, एमसीक्यू और सोर्स-बेस्ड सवाल शामिल होंगे.
20% बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs): इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे.
30% वर्णनात्मक सवाल(Short/Long Answers): इसमें लघु और दीर्घ उत्तरीय पारंपरिक प्रश्न होंगे.
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
32 mins agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
5 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
6 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
11 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
CBSE Date Sheet 2027 Update:
First published on:
Know More: Editorial Guidelines