---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

CBSE Supplementary Result 2026 OUT: cbse.gov.in पर कब जारी होगा 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट? जानें कैसे कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

Cbse Class 12 Supplementary Result 2026: क्या आप भी CBSE की क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं? जानिए कब तक जारी हो सकती है मार्कशीट और कैसे आसानी से किया जा सकता है डाउनलोड.

---विज्ञापन---

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, इसको लेकर चर्चा तेज है. छात्रों से लेकर उनके अभिभावक लगातार खबरों पर नजरे बनाए हुए हैं, ताकि कोई मार्कशीट को लेकर कोई भी अपडेट आए, तो तुरंत चेक किया जा सके. CBSE ने क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 28 जुलाई को करवाया गया था. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, ताकि उनके नंबर बेहतर हो, लेकिन अब माता-पिता बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

यह भी पढ़ें: BTech में एडमिशन नहीं मिला? 12वीं PCM के बाद ये 3 करियर ऑप्शन भी बदल सकते हैं

---विज्ञापन---

कब आएगा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि CBSE इस हफ्ते रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि बोर्ड द्वारा रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. हालांकि, पिछले साल हुई परीक्षा और रिजल्ट के बीच का समय अंतर देखें तो, परीक्षा के 16 दिनों के बाद बोर्ड ने 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था, ऐसे में ज्यादा उम्मीद है कि इस हफ्ते मार्कशीट की घोषणा हो सकती है, जिसके बाद छात्र अपने मार्क्स को देख सकेंगे और मन चाहे स्कूल में आसानी से एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.

कैसे डाउनलोड करें अपनी 12वीं सप्लीमेंट्री मार्कशीट?

अब सवाल उठता है कि आप कैसे घर बैठे अपनी 12वीं की सप्लीमेंट्री मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं? आपको मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, बल्कि आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप ओरिजिनल मार्कशीट हासिल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
  • सीबीएसई सप्लीमेंट्री 12वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
  • आपको वहां होमपेज पर रिजल्ट (Result) {https://results.digilocker.gov.in/} वाला ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
  • सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डाउनलोड भी  कर सकेंगे.

हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखें कि आपकी ओरिजिनल मार्कशीट (CBSE द्वारा ऑफिस से जारी) आपको ऑनलाइन नहीं, बल्कि स्कूल से मिलेगी, जो आधिकारिक रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूलों को भेजी जाती है. आप अपने स्कूल में जाकर साइन और आईडी दिखाकर मार्कशीट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: UPTET Result 2026 Update: जल्द जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट, upessc.up.gov.in पर कर

---विज्ञापन---

First published on: Aug 11, 2026 05:34 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola