CBSE Class 12 Biology Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बायोलॉजी की परीक्षा हो गई है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हो रही है और रिपोर्टिंग समय सुबह 10 बजे है। सीबीएसई कक्षा 12 बायोलॉजी अधिकतम अंक 80 हैं। आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जारी नमूना प्रश्न पत्र के अनुसार, परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न अनिवार्य थे।
एग्जाम पैटर्न
पेपर को 5 खंडों में विभाजित किया गया है और इसमें 33 प्रश्न हैं। जबकि सेक्शन ए में एक अंक के 16 प्रश्न थे, जबकि सेक्शन बी में दो अंकों के 5 प्रश्न के थे। सेक्शन सी में तीन अंकों के 7 प्रश्न होंगे, सेक्शन डी में 4 अंकों के दो केस-आधारित प्रश्न होंगे। सेक्शन ई में 5 अंकों के तीन प्रश्न थे।
जानें स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहा पेपर
छात्रों के मुताबिक, पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। कई छात्रों को तीन अंकों के प्रश्न कठिन लगते हैं जबकि केस स्टडी-आधारित प्रश्न थोड़े पेचीदा होते हैं। कुल मिलाकर पेपर स्कोरिंग था और उन्हें इस परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
जानें क्या कहा बायोलॉजी के एक्सपर्ट्स ने
सुश्री पूजा होएल, पीजीटी बायोलॉजी, एमआरजी स्कूल ने कहा, “बायोलॉजी का पेपर मध्यम था। एमसीक्यू अधिकतर स्कोरिंग थे, हालांकि कुछ सब्जेक्टिव प्रश्न मुश्किल थे ।
सोनिया सारस्वत, पीजीटी, जीव विज्ञान, डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन के अनुसार, बायोलॉजी का पेपर एक बैलेंस क्वेश्चन पेपर था जो एप्लिकेशन और मेमोरी-आधारित प्रश्नों का मिक्स था। कठिनाई स्तर सीबीएसई सैंपल पेपर के समान था। छात्रों को तर्क और कारण वाले प्रश्न थोड़े पेचीदा लगे, खंड बी, सी, डी मध्यम स्तर के थे और खंड ई में प्रमुख रूप से सीधे प्रश्न थे। जिन छात्रों ने एनसीईआरटी से पूरी तैयारी की थी, वे अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines